Print this page

TS सिंहदेव ने सिंधिया पर साधा निशाना कहा- पार्टी ने इतना कुछ किया, उनका बीजेपी में जाना समझ से बाहर है

Madhya Pradesh में सियासी उठा पटक के बाद कांग्रेस पार्टी के दिग्‍गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए। जिसके बाद काफी भूचाल सा नज़ारा मध्यप्रदेश में देखने को मिला। मध्यप्रदेश के साथ साथ पूरे देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

इस पूरे घटना क्रम छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बयान से सबको हैरान कर दिया। सिंहदेव ने गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी से किसी भी व्यक्ति का बिछड़ना दुखद होता है। सिंधिया  पर निशाना साधते हुए सिंहदेव ने कहा, कि पार्टी ने जिसके लिए इतना सब कुछ किया ऐसे कांग्रेस के वरिष्ठ व्यक्ति का बीजेपी में जाना समझ से बाहर है। 

टीएस सिंहदेव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता कांग्रेस के करीबी थे। ज्योतिरादित्य खुद 18 साल से कांग्रेस में रहे। मध्य प्रदेश की सरकार में 8 मंत्री उनकी सलाह में थे। सिंहदेव का कहना था कि कैसे कोई व्यक्ति ऐसी पार्टी में जाकर काम करेगा जिसकी कमियों को निकलाने का काम उसने किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज बीजेपी के नीतियों के खिलाफ काम करता हूं तो कल किस मुंह से मैं उसी पार्टी में जाकर उसका गुणगान करुंगा। वैचारिक आधार पर ये अनैतिक कार्य हुआ है। 

सिंहदेव ने बीजेपी पर भी साधा निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी की जैसी राजनीतिक भूख मैंने अब तक नहीं देखी। हर जगह कब्जा करके रखना चाहते हैं। यह क्या भूख है। यह प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे सेंसेक्स गिर रहा है, बीजेपी की नीयत में भी ऐसी गिरावट देखी जा रही है। 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items