खैरागढ़: जिला सहकारी बैंक में शिविर लगाकर की गई 163 लोगों की जांच, विशेषज्ञ कह रहे हैं कि सर्दी में कोरोना का खतरा बढ़ेगा, लेकिन ऐन त्योहार के सीजन में लापरवाह हुआ प्रशासन।
खैरागढ़. देश-दुिनया में सर्दी की वजह से कोरोना के ताकतवर होने के प्रमाण मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या दो लाख पार कर चुकी है। खुद रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त का कहना है कि ऐसे मौसम में कोरोना की वापसी की आशंका बढ़ रही है। ठंड से बचना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: फतेह मैदान को बचाने खिलाड़ियों के पक्ष में आए नगरवासी, लिखा- न खरीदेंगे और न ही खरीदने देंगे पटाखे
इधर दिवाली की नजदीकी के चलते बैंकों में भीड़ बढ़ रही है। पैसा निकालने के लिए बैंकों के एटीएम में लंबी लाइन लग रही है, लेकिन वहां न तो सेनेटाइजर है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। सोमवार को जिला सहकारी बैंक में शिविर लगाकर 163 लोगों का कारोना टेस्ट किया गया। इसमें से चार पुरुष पॉजिटिव मिले।
वहीं पालिका और प्रशासन का अमला भीड़ वाली जगहों को छोड़ खाली दुकानों में बिना मास्क बैठे व्यापारियों के चालान काटकर खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। सोमवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे नया बस स्टैंड पहुंचे प्रशासनिक अमले ने एक मोबाइल शॉप के मालिक का चालान काटा। सौ रुपए लिए और गंदगी के नाम पर रसीद काट दी, जबकि यहीं से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर स्थित प्रतीक्षालय में रोज किसानों की भीड़ जुट रही है, जिसे देखने वाला कोई नहीं।

इक्का-दुक्का बैंकों के एटीएम में मिले सेनेटाइजर
प्रशासनिक अमले की सक्रियता देख जब बैंकों के एटीएम का रुख किया गया तो आठ में से केवल दो में ही सेनेटाइजर मिला। केंद्रीय सहकारी बैंक के एटीएम से पैसे लेकर निकल रहे आकाश वर्मा का कहना है कि वह दो से तीन बार आ चुके हैं, यहां सेनेटाइजर निकलता ही नहीं।
इसे भी पढ़ें: फतेह मैदान को बचाने खिलाड़ियों के पक्ष में आए नगरवासी, लिखा- न खरीदेंगे और न ही खरीदने देंगे पटाखे
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से निकल रही महिला ने बताया कि वहां भी सेनेटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि विश्वविद्यालय के ज्यादातर छात्र इसी एटीएम का प्रयोग करते हैं।
सहकारी बैंक से मिले चार कोरोना पॉजिटिव
एसडीएम निष्ठा पांडेय तिवारी ने बताया कि सोमवार को जिला सहकारी बैंक में भीड़ को देखते हुए 163 लोगों का सैंपल लिया गया, जिनमें से चार पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। एटीएम पर भी नजर रखी जाएगी और सेनेटाइजर की व्यवस्था के लिए बैंकों को निर्देशित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: फतेह मैदान को बचाने खिलाड़ियों के पक्ष में आए नगरवासी, लिखा- न खरीदेंगे और न ही खरीदने देंगे पटाखे